क्षेत्र के लोगो ने कहा…जनप्रतिनिधि के रूप में शिवशंकर अग्रवाल हमारी पहली पसंद…
07 सितम्बर 2023
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
नगर के सुप्रसिद्ध समाजसेवी शिवशंकर अग्रवाल के जनप्रतिनिधि के रूप मे जनसेवा करने की उठी मांग क्षेत्र के सभी लोगो ने श्री अग्रवाल को चुनाव लड़ने की पहल करने कही बात।
यू तो शिवशंकर अग्रवाल समाज व आम जनता की हर समस्या का निराकरण करने में सदैव तत्पर रहते है परन्तु क्षेत्रवासियो का कहना है की हम अपने क्षेत्र के विकास के लिए एक ऐसा जनप्रतिनिधि चाहते है जो जमीनी स्तर पर हर व्यक्ति की समस्या का निराकरण कर सके और ऐसे ही व्यक्तित्व के धनी है हम सब के चहेते शिवशंकर अग्रवाल
(पप्पू भैया) और अभी तक जो भी

जनप्रतिनिधि चुन कर आये वे बस खानापूर्ति कर अपने पांच साल गुजार देते है और ऐसे निष्क्रिय जनप्रतिनिधि से इस बार हमे निजात मिले और हम सभी चाहते है की इस बार शिवशंकर अग्रवाल (पप्पू भैया) चुनाव लड़े और विजयी होकर क्षेत्र के विकास की धारा को प्रगतिशील बनाये और क्षेत्र को एक नये आयाम से नवाजे। जनता की मांग पर जब समाजसेवी शिवशंकर अग्रवाल से हमने इस विषय पर अपनी राय जाननी चाही तो उन्होंने बड़े ही सहज और सरल भाव से जवाब देते हुए कहा मेरा उदेश्य सिर्फ जनता की सेवा करते हुए मानवता का धर्म निभाना है और यह कार्य मै सदैव करता रहूंगा इसके लिए मुझे किसी ओहदे या किसी पद की आवश्यकता नहीं है, परन्तु लोगो का मुझे चुनाव लड़ने का सुझाव देना ये उन सभी के स्नेह का परिणाम है मे हिर्दय से उन सभी का आभार व्यक्त करता हुँ।

बहराल चुनाव लड़ने के प्रश्न पर समाजसेवी शिवशंकर अग्रवाल (पप्पू भैया) ने सिर्फ मुस्कराहट के साथ यह कहते हुए जवाब दिया की देखते है समय बलवान होता है वो जो करा दे।

