ध्वजा लहराकर शोभायात्रा का किया शुभारंभ सभी को दी बधाई…
07 सितंबर 2023
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] प्रत्येक वर्ष कि भांति इस वर्ष भी यादव समाज द्वारा बिलासपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गाजे- बाजे के साथ भव्य झांकी का आयोजन कर शोभायात्रा निकाली गई। समाज के लोगों द्वारा लालबहादुर शास्त्री शाला प्रांगण से लखीराम ऑडिटोरियम तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

इस शोभायात्रा में विशिष्ट अतिथि के रुप में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल शामिल हुए। श्री अग्रवाल ने ध्वजा लहराकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया व झांकी में शामिल राधा – कृष्ण जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कंस रूपी अत्याचारियों को समाज से नष्ट करना ही हमारा उद्देश्य होना चाहिए।

श्री अग्रवाल ने शोभायात्रा के सफल आयोजन के लिए अयोजकगणों को बधाई दी। इस अवसर पर शैलेंद्र यादव, अमित यादव,अनिल यादव,गौरीशंकर यादव,धनंजय यादव,विजय यादव,लल्ला यादव, रंजीत यादव,सुनील यादव, पी. आर. यादव,अभिलेष यादव,शरद यादव,मीनाक्षी यादव,दीपशिखा यादव,विनीता यादव,रजनी यादव समेत बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग उपस्थित रहे।

