नगर निगम कमिश्नर दुदावत का विहिप व बजरंग दल ने फूंका पुतला किया विरोध प्रदर्शन …
22 सितंबर 2023
बिलासपुर-{जनहित न्यूज}
बिलासपुर आज नेहरू चौक पर बजरंग दल व विश्वहिन्दु परिषद के तत्वाधान में नगर निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जमकर नारेबाजी के साथ सांकेतिक पुतला दहन किया गया।
ज्ञात हो की नगर निगम की टीम ने कमिश्नर के आदेश पर विगत 12 सितंबर को गौ माता हेतु टीन शेड पर बुल डोजर चलवा दिया था। जिसके चलते नगर निगम कमिश्नर के खिलाफ हिन्दु संगठनों मे भारी आक्रोश उसी दिन से ही पनप रहा था। कमिश्नर दुदावत को हिन्दु विरोधी का दर्जा देते हुए हिन्दु संगठनों के मन मे आग सुलग उठी थी, जो आज विकराल रूप में उभर कर इस प्रदर्शन के व पुतला दहन के रूप में सामने आई। मामला दरअसल कुछ इस प्रकार है।
शांति नगर निवासी राजेश तिवारी की निजी भूमि पर उन्होंने गौ माता के लिए टीन शेड का निर्माण कराया था ताकि धूप व बारिश से गौ माता व उसका बछड़ा सुरक्षित रह सके परन्तु किसी पड़ोसी की शिकायत पर नगर निगम कमिश्नर ने यह कहते हुए उक्त भूमि पर बने शेड पर बुलडोजर चलवा दिया की पड़ोसियों को गाय के गोबर से बदबू आती है …!
और यही गौ माता का अपमान हिन्दू संगठनों को नागवार गुजरा और आज उन्होंने यह विरोध प्रदर्शन किया नेहरू चौक मे बजरंग दल व विश्वहिन्दु परिषद के सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने उग्र प्रदर्शन करते हुए नगर निगम कमिश्नर के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
सात दिन का अल्टीमेंटम देते हुए कहा की सात दिन में कमिश्नर द्वारा तोड़ी गई गौ शाला को उसी जगह पर पुनः निर्माण करा दे यदि इन दिनों मे कार्यवाही नहीं की जाती तो बजरंग दल व विश्वहिन्दु परिषद वृहद उग्र प्रदर्शन करेगा और उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

कार्यकर्ताओ ने कमिश्नर् दुदावत पर हिन्दू विरोधी का आरोप लगाते हुए कहा की लोग अपने घरों में कई कुत्ते पालते जिससे कई कॉलोनी में कुत्तो के द्वारा बच्चों को दौड़ाने व काट लेने की गंभीर घटनाएं होती रहती है और यदि कोई साधारण परिवार
सनातन धर्म का पालन करते हुए अपने घर मे गाय पालन कर रहा है उससे उन्हे परेशानी हो गई और कुत्ते मजे से घरों में रह रहे है।
बहराल कार्यकर्ताओ ने सात दिन मे कार्यवाही की मांग करते हुए नेहरू चौक से जमकर नारेबाजी के साथ कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। देखना ये है की जिला प्रशासन अब क्या कार्यवाही करता है ऊँची पहुंच…! या बिना छत के बरसात व धूप का दंश झेल रही उस गौ माता व उसके बछडे को मिलेगा इंसाफ…?
आज के विरोध प्रदर्शन में बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित हुए जिसमें मुख्य रूप से प्रांत उपाध्यक्ष ललित मखीजा प्रांत अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा विभाग सह मंत्री विकास शर्मा विभाग सहसंयोजक अंकुश ठाकुर जिला कार्य अध्यक्ष दीपक सोनी जिला सह मंत्री रिंकू शर्मा जिला सहसंयोजक रुपेश शुक्ला सहित खंड प्रखंड के सैकड़ो कार्यकर्ता सम्मिलित हुए साथ ही सामाजिक संगठनों में कार्य करने में समीर शुक्ला ठाकुर राम सिंह भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सनातम धर्म की रक्षा हेतु
सदैव तत्पर रहने की बात कही।

