निगम की बेबुनियाद कार्यवाही से प्रताड़ित राजेश तिवारी ने प्रेस क्लब मे सुनाई अपनी व्यथा कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार…
01 अक्टूबर 2023
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर विगत दिनों शांति नगर निवासी राजेश तिवारी की स्वयं की भूमि पर निर्मित गौशाला पर नगर निगम ने महज किसी व्यक्ति विशेष की शिकायत पर बुलडोजर चलवा दिया की उन व्यक्ति विशेष को जो की श्री तिवारी के पड़ोसी है उनको गोबर की बदबू आती है,
बहुत शर्मनाक बात है पर ऐसा कृत्य बिलासपुर नगर निगम द्वारा किया गया और वो कार्यवाही की भी गई तो गौ माता व उसके बछड़े की सुरक्षा व धूप बरसात से बचाव हेतु बनाये गये शेड को तोड़ कर यहाँ गौर करने वाली बात है की यदि किसी वस्तु अथवा प्राणी के होने से आस-पास के रहवासियो को कसी प्रकार की दिक्कत अथवा परेशानी हो तो शासन के द्वार उसे किसी अन्य स्थान पर शिप्ट कर दिया जाता है।

परन्तु इस मामले मे नगर निगम के द्वारा की गई कार्यवाही पर कई बड़े सवाल खड़े होते है की जिससे किसी पड़ोसी को परेशानी थी उस गाय व बछड़े पर नहीं वरन उनकी सुरक्षा के लिए बने टीन शेड को ही तोड़ दिया गया और विगत 20 दिनों से गाय व बछड़ा दोनो ही खुले आसमान के नीचे नगर निगम की कार्यवाही के कारण बरसात व धूप की यातना झेल रहे है।
ज्ञात हो की इस मुद्दे पर बजरंग दल व विश्वहिंदु परिषद के कार्यकर्ताओ ने नगर निगम कमीशनर का पुतला दहन करते हुए विरोध प्रदर्शन के साथ ही कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए। एक सप्ताह मे उचित कार्यवाही नहीं होने पर एक बड़े आंदोलन का भी अल्टीमेंटम भी दिया था ,उसके बाद भी कोई कार्यवाही न होना समझ के परे है।
आज इसी विषय पर प्रार्थी ने मजबूर होकर पत्रकारों के माध्यम से एक बार पुनः कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है।
अब देखना यह है की श्री तिवारी को कब तक और किस रूप मे न्याय मिलेगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा परन्तु इस तरह की कार्यवाही से तो निसंदेह यही अंदाजा लगाया जा रहा है की किसी ऊँची पहुँच से बेबुनियाद कार्यवाही की गई प्रतीत होती है।

