जिंदगी के बाद लालचंद जी कर गए पुनीत कार्य नेत्रदान से दो लोगो को मिली जीवन ज्योति…
22 अक्टूबर 2023
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़ } बिलासपुर
परिजनों की इच्छा अनुसार हैंड्सग्रुप ने सिम्स के डॉ और उनकी टीम द्वारा कराया सफल नेत्रदान रविवार को सिंधी कॉलोनी बिलासपुर निवासी लालचंद साधवानी जी का 66 वर्ष की उम्र में स्वर्गवास हो गया। परिजनों में नेत्रदान करवाने हैंड्सग्रुप से संपर्क किया। हैंड्सग्रुप से सुनील तोलनी सिम्स के डॉ अखिल डॉ रिधिमा डॉ श्रद्धा एवं उनकी टीम के साथ उनके निवास जा कर सफल नेत्रदान करवाया। स्वर्ग लालचंद जी के नेत्रदान से इस नवरात्रि दो लोगो के जीवन में ज्योत जलेगी।
हैंड्सग्रुप आप सभी से अपील करता है नेत्रदान के लिए ज़रूरकता लाइए, अभी भी बिलासपुर में एक ही आई बैंक है सिम्स . यहाँ बहुत लोग है जो किसी के द्वारा दान किए हुवे नेत्र का इंतज़ार कर रहे है। जिसमें बच्चे , किशोर एवं बुजुर्ग शामिल है।
जरा सोचिए दो चुटकी राख या दो अन्धों को आँख। नेत्रदान करने या शपथ पत्र भरने हेतु संपर्क करे हैंड्सग्रुप 9827900099 9893194222

