ड्रीमलैंड हॉयर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने रंगोली के माध्यम से दिया जागरूकता का संदेश…
11 नवंबर 2023
बिलासपुर-{जनहित न्यूज} बिलासपुर ड्रीमलैंड हायर सेकेंडरी स्कूल में दीपावली पर्व के उपलक्ष में रंगोली सजाओ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया जिसमें कक्षा पहली से लेकर कक्षा बारहवी तक के बच्चों ने बड़ी ही तन्मयता के साथ इस प्रतियोगिता में भाग लिया एवं रंगोली के माध्यम से बच्चों ने उन समस्याओं पर ध्यान केंद्रित कराया जो देश व पूरे विश्व के लिए गम्भीर स्तिथी निर्मित कर रही है।

साथ ही हमारे प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल गया है,उसपर भी फ़ोकस करते हुए शतप्रतिशत मतदान करने हेतु जागरूक रंगोली के माध्यम से दिया और अलग-अलग संदेश देते हुए एक पूरा अध्याय ही स्कूल प्रांगड़ में उकेर दिया।

जिसमे वर्ल्ड कप, इजराइल पर हमास के हमले व युद्ध शांति का संदेश तथा सबसे अहम इन दिनों बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे से निजात का अभियान चलाया जा रहा है उस गंभीर समस्या पर भी नशे से किनारा करने का रंगोली के माध्यम से संदेश दिया वही धार्मिक आस्था को भी पीछे नही छोड़ा और रंगोली के माध्यम से निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर की सुंदर कलाकृति को उकेर दिया जो बेहद दार्शनिक रही।

तथा इन मुद्दों को रंगोली के रूप में उकेरने का एक सशक्त माध्यम बनाते हुए पूरे देश को शांति और सद्भावनापूर्ण रहने का संदेश दिया ज्ञात हो कि पूर्व में भी नगर के कई स्थानों में जाकर निजात अभियान में ड्रीमलैंड हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों द्वारा बिलासपुर पुलिस के साथ मिलकर नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान भी चलाया गया।

जिसमें पुलिस विभाग द्वारा स्कूल को सम्मानित करते हुए सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है। नगर के इस विरले स्कूल की कुछ ऐसी विशेषताएं निरंतर प्रकाश में आती हैं जिनको देखते हुए सचमुच ही शिक्षा के मायने ही बदल जाते हैं क्योंकि सामान्यतः शिक्षा के प्रति सभी स्कूल निरंतर अपनी शिक्षा को लेकर कई प्रकार के दावे और रिजल्ट के आधार पर उत्कृष्ट शिक्षा का दावा करते हैं।

परंतु नगर के विरले स्कूल में शिक्षा के साथ जो सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर बच्चों को जागृत किया जाता है वह अपने आप में एक मिसाल है ड्रीमलैंड हायर सेकेंडरी स्कूल कई वर्षों से अपनी इस पारंपरिक प्रथा को एक सिम्बाल के रूप में स्थापित कर चुका है।

और आज उसी परिपाटी को कायम रखते हुए
एक सुंदर स्वरूप में बच्चों द्वारा रंगोली के माध्यम से रंगोली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसमे कक्षा 1 से कक्षा 10 तक के बच्चों ने हिस्सा लिया।
आज के इस रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अजंता हॉउस और द्वितीय स्थान पर तक्षशिला हॉउस तथा तृतीय स्थान पर एलोरा हॉउस और नालंदा हॉउस रहा।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से कार्यक्रम का संचालन आमोस सैमुअल का शानदार और सराहनीय योगदान रहा वहीँ। ड्रीमलैंड स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती निवेदिता सरकार के कुशल नेतृत्व में कार्यक्रम संचालित हुआ। वाइस प्रिंसिपल श्रीमती तापोषी सरकार और सभी शिक्षकों और सभी शिक्षिकाओं का सराहनीय एवं विशेष योगदान रहा।

