परिजनों की इच्छा अनुसार हैंड्सग्रुप ने सिम्स के डॉ और उनकी टीम द्वारा कराया सफल नेत्रदान
05 दिसंबर 2023
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर मंगलवार सुबह विनोबानगर बिलासपुर निवासी कवरमल रोहरा जी का स्वर्गवास हो गया । उनके पुत्र राजू रोहरा ने नेत्रदान करवाने हैंड्सग्रुप से संपर्क किया । हैंड्सग्रुप के सदस्य सुनील तोलनी द्वारा सिम्स के डॉ अखिल , डॉ संजय , डॉ आरुषि एवं नेत्रदान सलहकार धर्मेंद्र देवांगन टीम के साथ उनके निवास जा कर सफल नेत्रदान करवाया । स्व कँवरमल जी के नेत्रदान से दो लोगो के जीवन में ज्योत जलेगी।
हैंड्सग्रुप आप सभी से अपील करता है नेत्रदान के लिए ज़रूरकता लाइए , अभी भी बिलासपुर में एक ही आई बैंक है सिम्स . यहाँ बहुत लोग है जो किसी के द्वारा दान किए हुवे नेत्र का इंतज़ार कर रहे है । जिसमें बच्चे , किशोर एवं बुजुर्ग शामिल है ।
जरा सोचिए दो चुटकी राख या दो अन्धों को आँख ।

