आत्महत्या के लिये दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार…
14 जनवरी 2024
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] पति की प्रताड़ना एवं लड़ाई झगड़े से तंग आकर मृतिका ने अपने उपर थिनर डालकर आग लगा ली। उपचार के दौरान हुई मौत। आत्महत्या के लिये दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति को सकरी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
सकरी थाना से मिली जानकारी के अनुसार मामला इस प्रकार है कि मृतिका सरिता तिवारी की मां हेमलता तिवारी एवं मृतिका की बहन सीमा शर्मा व संध्या शुक्ला से पूछताछ कर कथन लिया जो अपने-अपने कथन में बताये कि सरिता तिवारी की वर्ष 2020 में विकास मसीह से आर्य समाज में शादी हुई थी। विकास बेरोजगार था तथा मृतिका ग्राम बहतराई में वर्ग 02 में शिक्षिका थी। विकास मसीह के द्वारा घरेलू बातों एवं अपनी पत्नी से रकम की मांग कर आये दिन झगड़ा विवाद, मारपीट एवं गाली गलौच कर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। विकास मसीह के प्रताड़ना से तंग आकर सरिता ने 10-12-2023 को अपने घर में रात्रि करीब 8.00 बजे अपने उपर थिनर डालकर आग लगाकर जलना व उपचार के दौरान 20.12.23 को दोपहर में मृत्यु होना बताये हैं मृतिका सरिता तिवारी के द्वारा अपने मरणासन कथन में भी अपने पति विकास मसीह के प्रताड़ना और लड़ाई झगडा करने की वजह से आत्महत्या करने के लिए आग से जलना बतायी है मर्ग की जांच पर अपराध धारा 306 भा द वि का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं कायमी की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दिया। जिस पर महिला संबंधी गंभीर अपराध को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अति०पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सिविल लाईल) संदीप पटेल के मार्गदर्शन में सकरी पुलिस के द्वारा आरोपी का पतासाजी कर उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं आरोपी विकास मसीह के द्वारा धारा 306 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
आरोपी गिरफ्तार
विकास मसीह पिता प्रदीप मसीह उम्र 37 साल साकिन जरहागांव थाना जरहागांव जिला मुंगेली हाल मुकाम कन्यैया धाम संबलपुरी थाना सकरी, जिला बिलासपुर छग
मृतिका-
श्रीमती सरिता तिवारी पति विकास मसीह उम्र 36 साल साकिन उस्लापुर थाना सकरी जिला बिलासपुर छग सराहनिय भूमिका – उपरोक्त् संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि उमेश उपाध्याय, प्रधान आरक्षक राजकुमार क्षत्री, आरक्षक पवन सिंह, नंदझरोखा सुमन, कृष्ण कुमार मार्को, मालिक राम साहू, एवं थाना स्टाफ सकरी की भूमिका रही।

