प्रशंसकों के प्यार ने मेरे जन्मदिन को खास और यादगार बना दिया…आप सभी का मैं ह्रदयतल से आभारी हूँ- सावन वर्मा
14 फरवरी 2024
बिलासपुर/मुंबई-[जनहित न्यूज़] बहुत ही सहज-सरल व्यक्तित्व के धनी मिलनसार जाने-माने मशहूर निर्देशक सावन वर्मा के जन्मदिन पर प्रशंसकों ने दी ढेर सारी बधाइयां। निर्देशक सावन वर्मा ने भी अपने पर प्रशंसकों का दिल से आभार व्यक्त किया। कहा कि इस प्यार और आर्शीवाद का मैं जीवनभर आभारी रहूंगा।

ज्ञात हो कि हिंदी,भोजपुरी,छत्तीसगढ़ी, राजस्थानी, गुजराती, मराठी आदि फिल्मों के मशहूर निर्देशक सावन वर्मा का विगत दस फरवरी को बड़े ही धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया। इस उपलक्ष में उनके प्रशंसकों ने उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से जन्मदिन की बधाई दी।

जिसके लिए निर्देशक सावन वर्मा ने सभी को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। श्री वर्मा ने कहा कि उनके प्रशंसकों ने उनके जन्मदिन को खास और यादगार बना दिया मुझे ढेर सारी बधाइयां मिल रही है। बहुत ही हर्ष के साथ इस खुशी की बेला को मैं दिली से महसूस कर रहा हूँ।

ज्ञात रहे कि उनकी दो भोजपुरी फिल्में जिनका पोस्ट प्रोडक्शन किया जा रहा है,जल्दी ही रिलीज की जाएगी। साथ ही आगामी फिल्मों की तैयारी भी की जा रही हैं।

निर्देशक सावन वर्मा का कहना है कि जिस प्रकार से उनके प्रशंसक उनके कार्यों से प्रभावित होकर उन्हें अपना प्यार आशीर्वाद और सम्मान दिया हैं। दर्शकों का यह प्यार और आशीर्वाद हमेशा मिलता रहे।

बहुत जल्द वे दर्शकों के पसंद की फिल्में लेकर आएंगे। जो दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक संदेश भी देने का काम करेंगे।

