सभी ने कहा..यह यात्रा हमारे लिए अविस्मरणीय… मुख्यमंत्री व मोदी का जताया आभार…
21 फरवरी 2024
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर श्री रामलला के दर्शन को गया जत्था आज वापस लौटा एक और जहाँ अयोध्या धाम जाने हेतु गांव-गांव में लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया था। वैसा ही उत्साह का माहौल आज बिलासपुर रेल्वे स्टेशन में भी देखने को तब मिला जब बिलासपुर संभाग के 1344 राम भक्त आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या धाम से रामलला के दर्शन कर वापस लौटे।
सभी श्रद्धालुओ का आज लौटने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारे के साथ पूरा स्टेशन परिसर राममय हो गया।

रामलला के दर्शन को लेकर लोगों का उत्साह और उमंग देखते- देखते दिन ब दिन बढ़ती ही जा रहा है। दर्शन को लेकर उनके चेहरे की खुशी बयां कर रही थी, सभी ने कहा कि यह उनके लिए अविस्मरणीय यात्रा थी।

श्री राम लला दर्शन अभियान के संभागीय प्रभारी ललित माखीजा ने सभी दर्शनार्थियों का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि आगामी दिनों में शीघ्र ही अगली यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

यह सिलसिला रुकेगा नही निरंतर जारी रहेगा और। इसी तरह राम भगतो को दर्शन हेतु अयोध्या धाम की यात्रा कराई जाएगी तथा सभी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व मोदी का आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के कारण ही हमें रामलला के दर्शन का सौभाग्य मिला।

