महतारी वंदन सम्मेलन में युवा नेता बाल विवाह के विरोध में हुए लामबंद…
10 मार्च 2024
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} कोटा बाल विवाह के खिलाफ उठी आवाज को मजबूत करते हुए, यूवा नेताओं ने महतारी वंदन सम्मेलन में एक महत्वपूर्ण संकल्प लिया। इस सम्मेलन का आयोजन कोटा में किया गया था।

जिसमें युवोदय के मनोबल स्वयं सेवकों कुमकुम अग्रवाल, अर्पणा गुप्ता, किरण, श्रीवास, आयुषी गुप्ता, तोनिया थवाईत, देवा यादव, और बाल विकास अधिकारी श्रीमती सुरुचि श्याम ने भाग लिया।

इस सम्मेलन में युवा नेताओं ने बाल विवाह के खिलाफ एक मजबूत संकल्प लिया और साथ ही इस अभियान को बढ़ावा देने का भी आग्रह किया। इसके साथ ही, वे अपनी भूमिका निभाकर समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प भी लिया।

बाल विवाह के खिलाफ यह सम्मेलन एक महत्वपूर्ण कदम है जो समाज में जागरूकता बढ़ाने और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में हम सभी को साथ मिलकर कदम उठाने की प्रेरणा देता है।

