बैठक में पुलिस अधिकारियों सहित वार्डो के पार्षदों व समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे…
20 मार्च 2024
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन में आज थाना सिविल लाइन प्रांगण में शांति समिति का बैठक आयोजित किया गया।

जिसमे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक थाना प्रभारी सिविल लाइन गौरव ठाकुर निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य, अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर एवं सभी वार्डो के पार्षदों व सभी समाजों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

गणमान्य नागरिकों द्वारा आगामी त्योहारों होली, रमजान ईद, इस्टर, गुड फ्राइडे, चेटीचंड को ध्यान में रखते हुए सभी त्योहारों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही रैली, लाउड स्पीकर, डीजे, के संबंध में बातचीत की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा भी सभी को त्योहारों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में बातचीत करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश निर्देशों से अवगत कराया गया।


