चक्करभाटा पुलिस की करवाई मोबाइल पैसे जप्त..
08 अप्रैल 2024
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] आईपीएल क्रिकेट मैच में आनलाईन सट्टा खिलाने वाले आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने धर-दबोचा। लखनउ वर्सेस गुजरात के बीच चल रहे मैच पर दांव लगवाकर आरोपी के कब्जे से 01 मोबाईल व नगद रकम एक हजार सहित जुमला 10000 बरामद।
चकरभाठा थाना से मिली जानकारी के अनुसार मामला इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा जिले में चल रहे अवैध जुआ सट्टा पर कार्यवाही करने हेतु लगातार आदेशित किया जा रहा है। 07.04.2024 को मुखबिर से सूचना मिली कि हरपाल छाबडा नाम का व्यक्ति मोबाईल से आई.पी.एल मैच मे रुपये पैसे का हारजीत का दांव लगाकर क्रिकेट में सट्टा खिला रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी चकरभाठा दामोदर मिश्रा ने टीम बनाकर मुखबीर के बताये स्थान पर राजू मिल गली के पास पहुचकर आरोपी को पकडा गया। नाम पुछने पर अपना नाम हरपाल छाबडा बताया और क्रिकेट लाईन एप के माध्यम से लखनउ और गुजरात के मैच मे भाव देखकर आई.पी.एल. सटटा खिलाना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से 1 नग मोबाईल कीमती 9000 हजार तथा नगदी रकम 1000 रुपये जुमला 10000 रुपये जप्त किया गया।

आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध छ.ग.जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 एवं 34 भादवि कायम किया गया है।
उक्त कार्यवाही मे – निरीक्षक दामोदर मिश्रा , सउनि मनोज शर्मा, प्र.आर आतिश पारीक ,आर . सतपुरन जांगडे , मिथलेश साहू, विनोद कुमार सूर्यवंशी का विशेष योगदान रहा।

