प्रथम दिवस में 60 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन करा कर उठाया लाभ…
12 मई 2024
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर पूज्य सिंधी सेन्ट्रल पंचायत एवं सेन्ट्रल पंचायत युवा विंग एवं झूलेलाल सेवा समिति व सिंधु चेतना द्वारा दो दिवसीय दिव्यांगता जाँच व परामर्श शिविर का आयोजन तिफरा के झूलेलाल मंगलम किया गया है युवा विंग के उपाध्यक्ष मनोहर वाधवानी ने बताया की जिसमे प्रथम दिन लगभग 60 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कर इसका लाभ लिया जरूरत मंद लोगो को उनकी जरूरत अनुसार परामर्श दिया

गया व जिनको भी कृत्रिम अंगों की आवशयकता होंगी उन्हें व जिनको ऑपरेशन की जरूरत होंगी उन्हें आगे के परामर्श हेतु उदयपुर स्थित नारायण सेवा संस्थान आने हेतु कहा गया जहाँ उन्हें मुफ्त इलाज रहने व खाने की पूर्ण व्यवस्था निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी मरीजों को उनके परिजनों के साथ सिर्फ उदयपुर स्टेशन तक पहुंचना होगा बाकि सारी व्यवस्था नारायण सेवा संस्थान द्वारा की जाएगी।

दूसरे दिन हेतु लगभग 100 मरीजों का अग्रिम पंजीयन किया गया जो की दिनांक 13/5/24 को शुभ 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा नारायण सेवा संस्थान के सहयोग व उनके अनुभवी डाक्टरों द्वारा प्रति वर्ष प्रदेश मे व पुरे देश मे ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है।

आज के शिविर मे झूलेलाल सेवा समिति के अध्यक्ष हरीश भगवानी रूपचंद डोड़वानी प्रकाश ग्वालानी ओमप्रकाश जीवनानी युवा विंग से अजय भीमनानी अविजित आहूजा दिनेश नागदेव विनोद जीवनानी नीरज जग्यासी विशाल पामनानी मनोहर वाधवानी ने अपनी सेवाएं दी कल भी इस शिविर का लाभ लिया जा सकता है।

