18 मई 2024
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] सिंधु कल्चरल एलायंस फोरम की मासिक बैठक स्थानीय एक निजी होटल में संपन्न हुई। जिसमें संस्था ने कुछ रचनात्मक व सामाजहित में किए जाने वाले कार्यों की विस्तार से चर्चा की गई तत्पश्चा सर्वसम्मति से निर्वाचित अध्यक्ष डा. हेमंत कलवानी ने अपनी नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें नरेश गेहानी को महामंत्री एवं नरेन्द्र नागदेव को कोषाध्यक्ष तथा सह कोषाध्यक्ष का दायित्व प्रकाश जज्ञासी को दिया गया है। डा. ललित माखीजा,डा. रमेश कलवानी,डा. सुरेश गिदवानी, राजकुमार ठारवानी तथा नानक पंजवानी संरक्षकद्वय संस्था को सुदृढ़ बनाने में अपना योगदान देंगे साथ ही उपाध्यक्ष लक्ष्मण दयालानी, अशोक हिंदुजा,रेवाचंद रेलवानी व कन्हैया आहूजा बनाए गए हैं इंदर गुरबानी सलाहकार रहेंगे तथा सह सचिव श्री चंद दयालानी को बनाया गया है प्रवक्ता की जिम्मेदारी जगदीश जज्ञासी को दी गई है एवं भगवान दास चंदानी, दयाराम लालवानी संगठन मंत्री रहेंगे इसके अलावा 6 सदस्यी कार्यकारिणी में प्रमुख रूप से प्रताप पारवानी,रामचंद चावला, राजकुमार संतवानी, राजकुमार मनसुखानी,दशरथ ठारवानी, झामनदास जगमलानी शामिल हैं. संस्था के प्रवक्ता जगदीश जज्ञासी ने बताया कि संस्था समाज हित में प्रतिवर्ष कुछ समाजिक एवं रचनात्मक कार्य तो करती है। साथ ही सामूहिक उपनयन संस्कार कार्यक्रम प्रमुखता से किया जाता है।

