आरएसएस के पदाधिकारी दिनेश मिश्रा भी हुए शामिल
30 मई 2024
बिलासपुर-कोटा {जनहित न्यूज़} कोटा करगीरोड कोटा में आर एसएस के पदाधिकारी वासुदेव रेड्डी ने कोटा में देवर्षि नारद जयंती पर किया आयोजन जिसमे प्रमुख वक्ता के रुप मे वरिष्ठ पत्रकार आर डी गुप्ता को प्रमुख रूप से आमंत्रित किया गया था संघ में उपस्थित पदाधिकारियों ने शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।
आरएसएस बिलासपुर से दिनेश मिश्रा बिभाग प्रचार प्रमुख जी ने आरएसएस के गठन से लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए जोर दिया। साथ ही प्रमुख वक्ता के रूप में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार आर डी गुप्ता जी ने श्रष्टि के रचयिता ब्रम्हा जी के मानस पुत्र देवर्षि नारद जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि तीनों लोकों में देवताओं के प्रमुख सूचनातंत्र के रूप में सृजन का कार्य नारद जी ने किया आदि पत्रकार के रूप में भी नारद जी जाने जाते है।

नारद जी के चित्र पर मुख्यातिथि आर डी गुप्ता जी और वरिष्ठ भाजपा नेता बेंकट लाल अग्रवाल जी, श्री दिनेश मिश्रा जी,वासुदेव रेड्डी जी ने पुष्पगुच्छ चढ़ा कर आरती उतारकर कार्यक्रम की सुरुवात की।

इस अवसर पर संघ के सभी कर्मठ कार्यकर्ता पदाधिकारी गणों के साथ श्री आर डी गुप्ता संपादक -इंडिया क्राइम न्यूज़, वरिष्ठ पत्रकार का साल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया वेंकट लाल अग्रवाल संरक्षक सदस्य सरस्वती शिशु मंदिर करगी रोड कोटा, दिनेश मिश्रा जी विभाग प्रचार प्रमुख, वासुदेव रेड्डी जिला जागरण पत्रिका प्रमुख, नीरज पांडे बिलासपुर नगर सोशल मीडिया, पंकज पांडे जिला सोशल मीडिया, अमन प्रकाश विभाग प्रचारक, अजय सूर्यवंशी जिला प्रचार प्रमुख, गोविंद कौशिक संघ प्रचारक, गौतम गुप्ता सह प्रचार प्रमुख, प्रियंक सक्सेना सेवा प्रमुख, प्रदीप गुप्ता वरिष्ठ पत्रकार हरिभूमि, सुलेश पांडे मंडल महामंत्री कोटा, आदित्य मानिकपुरी सेवा सह प्रमुख, विष्णु गुप्ता व्यवसायिक, रमेश भट्ट पत्रकार, साकेत शुक्ला पत्रकार, राम सजीवन गुप्ता व्यवसाइक, संदीप मिश्रा युवा पत्रकार, आदि बहुत से कार्यकर्तागण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

