केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का प्रथम नगर आगमन पर डॉ ललित माखीजा ने किया जोशीला स्वागत…
17 जून 2024
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद श्री साहू को केंद्रीय राज्य मंत्री पद दिया गया छत्तीसगढ़ के विकास के लिए यह एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें दी गई है। आज राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रथम नगर आगमन पर भाजपा के दिग्गजों ने कार्यकर्ताओं के साथ स्टेशन से ही उनका जोशीला और भव्य स्वागत किया।
इसी कड़ी में अग्रसेन चौक स्तिथ विनायक नेत्रालय में डॉ ललित मखीजा ने सैकड़ों कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर राज्य मंत्री तोखन साहू का भव्य स्वागत किया वही श्री साहू भी इस आत्मीय स्वागत से भावविभोर हो गए डॉ ललित मखीजा ने अपने उद्धबोधन में कहा की अब हमारे बिलासपुर के साथ समूचे प्रदेश की विकास की धारा को अभूतपूर्व गति प्रदान होगी भाजपा के कार्यकर्ता को पार्टी ने जो सम्मान दिया वो सही दिशा में सराहनीय कदम है।

शपथ ग्रहण करने के बाद पहली बार अपने लोकसभा क्षेत्र बिलासपुर पहुंचने पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया। इसी तारतम्य में कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन के बाहर जमकर आतिशबाजी भी की। राज्य मंत्री तोखन साहू राजधानी एक्सप्रेस से रायपुर से रवाना होकर ठीक 2 बजे बिलासपुर पहुंचे।

इस दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के अलावा पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के अलावा भूपेंद्र सवन्नी समेत जिले के भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता नजर आए।
जिला भाजपा नेताओं ने रामदेव कुमावत की अगुवाई में तोखन साहू को गजमाला पहनाकर अपनी खुशियो को जाहिर किया। रेलवे स्टेशन में ही केंद्रीय राज्य मंत्री ने इस दौरान अपनी भावनाओं को जाहिर करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं और लोकसभा क्षेत्र की जनता का अभिनंदन करता हूं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंत्रिमंडल में उन्हें स्थान मिला। इसके लिए दोनों हाथ जोड़कर बिलासपुर लोकसभा की जनता को प्रणाम करता हूं। तोखन साहू ने कहा दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में स्थान मिलना गौरव की बात है।

शहरी विकास मंत्री होने के नाते तोखन साहू ने कहा ना केवल बिलासपुर बल्कि पूरे प्रदेश का तेजी से विकास होगा। डबल इंजन की सरकार बिलासपुर के विकास के लिए हम पूरे जोश और मन से काम करेंगे और फिर तोखन साहू ने बिलासपुर की जनता का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया।

