पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, विधायक धरम लाल कौशिक ने विद्युत विभाग अधिकारियों की ली बैठक विभिन्न मुद्दों पर दिए आवश्यक सुझाव…
19 जून 2024
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, बिलासपुर क्षेत्र के तिफरा स्थित क्षेत्रीय मुख्यालय में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक एवं बिलासपुर वृत्त के अधीक्षण अभियंता एवं कार्यपालन अभियंताओं की बैठक लेकर बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में विद्युत विकास के कार्यों की समीक्षा की।
बिल्हा विधायक कौशिक ने क्षेत्र में विद्युत संबंधी समस्याओं की जानकारी लेकर ग्रामीण अंचलों में उपभोक्ताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुये फेल अथवा खराब ट्रांसफार्मरों की मरम्मत कराने, खराब एवं जर्जर विद्युत तारों व पोल को तत्काल बदलने, सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी हासिल की। समीक्षा करते हुए मैदानी अधिकारियों को पूरी सजगता के साथ बेहतर कार्य करने के साथ ही सतत् विद्युत व्यवस्था बनायें रखने के लिए सभी मैदानी अधिकारियों को आवश्यक सुझाव भी दिए।

उन्होने सभी अधिकारियों को सजग रहकर कंपनी एवं राज्य शासन द्वारा निर्धारित समस्त जिम्मेदारियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने को कहा ताकि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्रदाय की जा सके।

समीक्षा बैठक में अधीक्षण अभियंता, सुरेश जांगडे़, कार्यपालन अभियंता राजेश चौहान, अंशु वर्ष्णेय, यू.के.सोनवानी, अनुपम सरकार एवं बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के सभी सहायक अभियंता तथा कनिष्ठ अभियंता उपस्थित रहे।

