Oplus_0
हैंड्सग्रुप को निरंतर मिल रही सफलता नेत्रदान अभियान में जुड़ी एक उपलब्धि…
19 जून 2024
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर जूना बिलासपुर निवासी श्रीमती लक्ष्मी देवी भगतानी का मंगलवार को अकास्मिक स्वर्गवास हो गया। वे स्वर्ग जीवत राम भगतानी की धर्म पत्नी थी।
परिजन किशोर भगतानी ने नेत्रदान हेतु हैंड्सग्रुप से संपर्क किया। हैंड्सग्रुप के संरक्षक अभिषेक विधानी ने सिम्स की टीम को जानकारी दी , सिम्स से डॉ रिधिमा और डॉ संजय चौधरी व टीम के साथ उनके निवास स्थान जाकर सफल नेत्रदान करवाया।
निरंतर नेत्रदान महादान की मुहिम चलाकर लोगो में जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है हैंड्सग्रुप के द्वारा हैंड्सग्रुप द्वारा पिछले 10 वर्षों में लगभग 500 लोगो ने मरणोपरांत नेत्रदान किया है । जिससे सैकड़ो लोगो के जीवन में नेत्रज्योत जली है।
अब भी लगभग 100 लोग इंतज़ार में है, जिसमें बच्चे भी शामिल है। कोई नेत्रदान करे तो उनके जीवन में ज्योत जले।

