22 जून 2024
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर{कृषि विज्ञान केंद्र बिलासपुर एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग संस्थान, जबलपुर (मन्च) के संयुक्त तत्वाधान में कृषि विज्ञान केंद्र बिलासपुर में कृषि विस्तार के वैज्ञानिकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन दिनांक 19-21 जून 2024 तक में किया गया। उक्त कार्यक्रम में मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के 35 वैज्ञानिक एवं कृषि महाविद्यालय व कृषि विज्ञान केंद्र के सभी वैज्ञानिक सम्मलित हुए। कार्यक्रम के अंतिम दिवस समापन के अवसर पर डी० ए०ए. राऊत वैज्ञानिक भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, कृषि प्रौद्योगिकी, अनुप्रयोग संस्थान जबलपुर डा.एन. के० चौरे अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय एवं डा. ए. के.त्रिपाठी वरिष्ठ वेज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केंद्र.बिलासपुर के द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा० शिल्पा कौशिक, डा० अमित शुक्ला, डा० हेमकांति बंजारे ,डॉ एकता ताम्रकार जयंत साहू ,इंजी.पंकज मिश्र डा. निवेदिता पाठक, तथा कृषि विज्ञान केंद्र बिलासपुर एवं कृषि महाविद्यालय बिलासपुर के समस्त अधिकारी एवं
कर्मचारीयो का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

