कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों का तिलक लगाकरआरती उतार कर किया गया स्वागत…
28 जून 2024
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर ड्रीमलैंड हायर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया। शाला प्रवेश उत्सव कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों का आरती उतार तिलक लगाकर किया गया स्वागत साथ ही उपहार भेंट कर गीत और कविताओं के साथ विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उनका स्वागत किया गया।

शाला की प्रिंसिपल श्रीमती निवेदिता सरकार और वाइस प्रिंसिपल श्रीमती तपोषी सरकार के द्वारा उन्हें आशीर्वचन भी दिया गया।

वही यातायात की पाठशाला का भव्य आयोजन में रखा गया जिसमें ड्रीमलैंड हायर सेकेंडरी स्कूल प्रागंण में यातायात की पाठशाला आयोजित की गई।
यह पाठशाला 25 वर्षों से शाला में चलाई जा रही है अतिरिक्त एसपी यातायात नीरज चंद्राकर सभी को यातायात के नियमों का पालन करने प्रोत्साहित वही उन्होंने यातायात के नियमों के बोर्ड दिखाए।

सब इंस्पेक्टर उमाशंकर पांडे ने भी बच्चों को दुर्घटना से बचने के नियमों को समझाया ड्रीमलैंड स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती निवेदिता सरकार के द्वारा बच्चों को एक कविता के माध्यम से यातायात के नियमों को पालन करना चाहिए से बहुत ही आकर्षक ढंग से अवगत कराया गया।

अतिरिक्त एसपी यातायात नीरज चंद्राकर का पुष्प गुच्चो से स्वागत किया गया इस प्रकार यातायात के पाठशाला बहुत ही रोचक ढंग से विद्यार्थियों को समझाइश देते हुए अपने साथ दूसरों को भी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।

