अयोध्या धाम के साथ काशी विश्वनाथ का भी दर्शन करेंगे सभी श्रद्धालु…स्टेशन पर ढोल बाजे के साथ हुआ भव्य स्वागत●●●
10 जुलाई 2024
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] रामलला दर्शन येाजना के तहत आज संभाग के 850 श्रद्धालुओं को लेकर आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। निगम कमिश्नर अमित कुमार ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। बिलासपुर जिले से 219 श्रद्धालु अयोध्या धाम की यात्रा पर निकले है। श्री रामलला दर्शन योजना के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह है। दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का स्टेशन में तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारे के साथ पूरा स्टेशन परिसर राममय हो गया।

दर्शन के लिए जा रहे लोगों ने सरकार का आभार जताया। बिलासपुर स्टेशन परिसर में आज आस्था स्पेशल ट्रेन से श्रद्धालु अयोध्या धाम दर्शन के लिए रवाना हुए। स्टेशन परिसर में श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया।

पारंपरिक लोक नृत्य और बाजे-गाजों के साथ श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए रवाना किया गया। स्टेशन परिसर श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान रहा। बिलासपुर की सीपत चौक सरकण्डा निवासी श्रीमती सीमा अग्रवाल ने कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि हमें यह अवसर प्राप्त हुआ हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते है। बिलासपुर के चिंगराजपारा निवासी मनहरण लाल विश्वकर्मा ने कहा कि सरकार की यह योजना आस्था का सम्मान है।

इस योजना के तहत आम लोगों को श्री रामलला के दर्शन का अवसर मिल रहा है। मनहरण ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए आभार जताया। जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ निवासी रामकीर्तन कश्यप ने कहा कि हमे काशीविश्वनाथ और अयोध्या दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है जिसके लिए हम सरकार के आभारी है।

वही विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व प्रांताध्यक्ष डॉ ललित मखीजा ने श्रद्धालुओ का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि बीजेपी ने चुनाव संकल्प पत्र में सभी प्रदेश वसियों को श्री रामलला दर्शन करवाने का संकल्प लिया था
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्य मंत्री पद की शपथ लेते ही संकल्प पत्र के वादों पर काम करना शुरू कर दिया है,उनमें 18 लाख प्रधानमंत्री आवास का काम के साथ महतारी वंदन योजना को लागू किया उसी कड़ी में श्री रामलला दर्शन योजना को भी प्रदेश में शुरू कर दिया गया श्री रामलला दर्शन योजना के तहत सरकार द्वारा श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम का दर्शन कराया जा रहा है। ट्रेनों मेंनयात्रियों के खान-पान सहित सभी सुविधाएं सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है। योजना के तहत आज बिलासपुर जंक्शन से आस्था स्पेशल की दूसरी ट्रेन संभाग के 850 यात्रियों को लेकर रवाना हुई।

जिसमे बिलासपुर के 219 श्रद्धालुओं को भी यह सौभाग्य प्राप्त हुआ सभी दर्शनार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

