09 अगस्त 2024
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] दिनदहाड़े मकान में घुसकर तीन मोटरसाइकिल सवार युवकों ने नकली बंदूक दिखाकर लूट की घटना को दिया अंजाम। पुलिस जांच में जुटी।
सरकंडा थाना से मिली जानकारी के अनुसार मामला भूमि विहार कालोनी की है। आज को दोपहर 2:30 बजे लगभग 3 मोटरसाइकिल सवार युवकों ने भूमि विहार कालोनी में मकान में घुसकर शालिनी देवांगन पति शुभम देवांगन उम्र 24 वर्ष को नकली बंदूक दिखाकर उस से मंगलसूत्र और अंगूठी लूटकर भाग गए।

तत्काल पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने मौके पर पहुंच कर आस-पास का cctv चेक करने एवं अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वही एसपी के निर्देश के बाद पुलिस संदेहियों की तलाश में जुटी।

