स्थानीय लोगो ने सरकंडा थाने व विधायक,कलेक्टर,से की निष्पक्ष जांच की मांग…
09 अगस्त 2024
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर सरोज विहार कॉलोनी जो कि वार्ड क्रमांक 49 में हैं वहॉं पर आज सुबह भाजपा के कुछ तथाकथित नेताओं ने सरोज विहार की 20 वर्ष पुरानी बाउंड्री को तोड़ दिया तथा शिव मंदिर को क्षतिग्रस्त किया।
मोहल्ले वासियों को जब इसकी खबर मिली तो वे इसका विरोध करने पहुंचे जिसपर मणि ध्रुव नाम के व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर गाली गलौज तथा जान से मारने की धमकी देते हुए हाथापाई की।

मोहल्ले वासियों ने घटना की सूचना सरकंडा थाना को दी। उक्त संबंध में आसपास के निवासियों का कहना है कि भू-माफिया बहतराई क्षेत्र मे सक्रिय है तथा सरोज विहार से लगी हुई सरकारी भूमि को अपना बताकर अवैध प्लाटिंग कर बेच रहे है। जिसमें पार्षद पति राकेश वर्मा की मिलीभगत हैं इसके विषय मे लिखित शिकायत कलेक्टर एसडीएम तथा विधायक को दी गयी हैं। स्थानीय लोगों ने
इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग की है ,वही इस क्षेत्र में भूमाफियाओं पर नकेल कसने की भी शिकायत की है।

