थाना गौरेला की घटना…फरार आरोपी की खोज में लगी पुलिस…!
17 अगस्त 2024
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] थाना गौरेला में एक अत्यंत निंदनीय घटना के बाद एफआईआर दर्ज की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, मोहसिन खान नामक व्यक्ति पर आरोप है कि उसने सरस्वती नगर में अपने घर के सामने बैठे कुत्ते को लाठी से पीटकर मार डाला। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
थाना गौरेला से मिली जानकारी के अनुसार मामला इस प्रकार है कि प्रार्थी आशुतोष प्रताप मिश्रा ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। थाना गौरेला ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 281/2024 के तहत धारा 325 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने आरोपी मोहसिन खान की तलाश शुरू कर दी है, जो घटना के बाद से फरार है। मामले की जांच जारी है और पुलिस आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है।
जनहित में यह महत्वपूर्ण कार्रवाई की जा रही है ताकि न्याय सुनिश्चित किया जा सके।

