विभिन्न मांगों को लेकर मुख्य मंत्री व वित्त मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…
23 अगस्त 2024
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर छ.ग. राज्य में लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के वेतनमानों में सुधार करने व पदनाम परिवर्तन किये जाने के संबंध में आज मुख्यमंत्री व वित्तमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और कहा कि लिपिक संवर्गों के वेतनमानों में निरंतर विसंगति को दूर करने तथा लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के सामान्य हितों का संरक्षण एवं लिपिकों के हितों के लिए लिपिक संघ के द्वारा निरंतर संघर्ष किया जा रहा है।

वर्तमान में राज्य शासन द्वारा लगभग सभी वर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के वेतन विसंगति का मामला निराकृत किया जा चुका है।.छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लिपिक संवर्गों के वेतनमान के निराकरण करने हेतु उच्च स्तरीय समिति गठित की गई। समिति द्वारा अनुशंसित अनेक संवर्गों के वेतनमानों का उन्नयन कर निराकरण किया गया, किंतु जिसस संवर्ग (लिपिक) के लिए समिति का गठन किया गया।
समिति द्वारा अनुशंरत के पश्चात् भी लिपिकों के वेतनमानों में उन्नयन नहीं किया गया। उक्त समिति द्वारा जिन संवर्गों के वेतनमान के उन्नयन के लिए अनुशंसा नहीं भी की गई थी उन संवर्गों के वेतनमानों का उन्नयन शासन द्वारा किया जा चुका है।
जिसके कारण लिपिक संवर्ग में कुण्ठा एवं निराशा का वातावरण निर्मित हो रहाहै।

