वार्ड में विभिन्न कार्यो हेतु 8 लाख 70 हजार की पार्षद निधि स्वीकृत कराने निगम आयुक्त को लिखा पत्र….
30 अगस्त 2024
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर कांग्रेस पार्षद सीमा घृतेश ने पार्षद निधि से वार्ड क्रमांक 21 गुरु घासीदास नगर में
8 लाख 70 हजार की लागत से कलवर्ट ,नाली निर्माण सू,र्यवंशी समाज के सामुदायिक भवन में कराया मरम्मत कार्य।
जिसमे टाइल्स लगाने के लिए पार्षद सीमा घृतेश ने पार्षद निधि की राशि स्वीकृत करने के लिए निगम आयुक्त को पत्र लिखा है। साथ ही 2 लाख की लागत से पाइपलाइन का विस्तार भी गुरु घासीदास नगर में किया जाएगा। इस प्रकार 8,70,000 की राशि से पार्षद निधि से यहां विकास कार्य करने की अनुशंसा सीमा घृतेश ने की है। गुरु घासीदास नगर वार्ड क्रमांक 21 की पार्षद सीमा घृतेष ने बताया कि उन्होंने अपने चार साल 6 महीने के कार्यकाल में वार्ड क्रमांक 21 गुरु घासीदास नगर में सर्वाधिक निर्माण कार्य कराएं हैं, जिसमें 80 लाख की लागत से वार्ड के मुख्य मार्ग में सीसी सड़क का निर्माण तथा 30 लाख की लागत से नाला एवं कल्वर्ट निर्माण कराया गया है । जिससे जरहाभाठा गुरु घासीदास नगर वार्ड में जल भराव की समस्या इस बार कम हुई है। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सीमा ने बताया कि उनके वार्ड में उनके कार्यकाल में महापौर रामशरण यादव और पूर्व विधायक शैलेश पांडे की पहल पर विकास कार्य के साथ-साथ 9 बोरिंग भी कराए गए हैं अब यहां पानी की समस्या बिल्कुल नहीं है । और अब जल भराव की स्थिति भी नहीं बनती । उन्होंने कहा है कि गुरु घासीदास नगर के मतदाताओं का उन्हें पूरा सहयोग मिल रहा है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद से भी अपने पार्षद कार्यकाल में सेवा कार्य कर रही हैं और उन्होंने वार्ड में स्वच्छता तथा विकास कार्य को प्राथमिकता दिया है और आम जनता की समस्याओं का निराकरण करने में भी हमेशा आगे रही हैं।

जब से पार्षद बनी तो कोरोना काल में भी पार्षद निधि से जनता को राशन वितरण किया ,तथा वार्ड में पानी की समस्या थी जिसे उन्होंने दूर करने का प्रयास किया है।

