लगभग 37 ने पार्षद व महापौर पद की ठोंकी दावेदारी सभी का चरम पर दिखा उत्साह…!
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर नगर निगम चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस पार्टी में जोश और उत्साह के साथ तैयारियां चल रही हैं। कांग्रेस भवन में महापौर और पार्षद पद के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नामांकन फार्म लिए। इसके साथ ही पांच वार्डों से प्रत्याशियों ने अपने फार्म जमा कर चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान किया।
नामांकन प्रक्रिया का पहला दिन:
शुक्रवार को बिलासपुर कांग्रेस भवन में वार्ड 56 से सावित्री सोनी, वार्ड 35 से गजेंद्र श्रीवास्तव, वार्ड 67 से दिनेश सूर्यवंशी, वार्ड 24 से शाहनवाज खान और वार्ड 44 से दीक्षा मानिकपुरी ने अपने नामांकन फार्म जमा किए। कांग्रेस भवन में फार्म लेने वालों की संख्या 50 से अधिक रही, जिससे पार्टी में चुनाव को लेकर बढ़ती सक्रियता और उत्साह साफ झलकता है।
डिजिटल सुविधा का लाभ:
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस बार आधुनिक तकनीक का भी उपयोग किया है। व्हाट्सएप के माध्यम से आवेदन फार्म का प्रारूप सभी कांग्रेस ग्रुप्स में साझा किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार इसे प्रिंट निकालकर 12 जनवरी तक अपना फार्म जमा कर सकते हैं।
11 जनवरी को अहम बैठक:
शहर अध्यक्ष विजय पांडे और ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि 11 जनवरी को दोपहर 2 बजे कांग्रेस भवन में नगर निगम चुनाव के लिए विशेष बैठक होगी। इस बैठक में पूर्व विधायक और पर्यवेक्षक मोतीलाल देवांगन, जिले के प्रभारी सुबोध हरितवाल सहित सभी ब्लॉक अध्यक्ष शामिल होंगे। बैठक में चुनावी रणनीति और उम्मीदवारों के चयन को लेकर चर्चा की जाएगी।
पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी:
फार्म वितरण और जमा कराने में पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी, जैसे ग्रामीण महिला अध्यक्ष सीमा घृतेश, शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन, अरविंद शुक्ला और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
अध्यक्ष का बयान:
शहर अध्यक्ष विजय पांडे ने कहा… “बिलासपुर नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेसजन बेहद उत्साहित हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं का यह उत्साह दर्शाता है कि आगामी चुनाव में कांग्रेस शानदार प्रदर्शन करेगी।”

नगर निगम के अलावा नगर पालिका और नगर पंचायतों के लिए भी आवेदन फार्म संबंधित ब्लॉक अध्यक्षों के माध्यम से जमा हो रहे हैं। बिलासपुर में फार्म जमा करने के लिए कांग्रेस भवन में विशेष व्यवस्था की गई है।
आने वाले दिनों में जोरशोर से तैयारी:
कांग्रेस पार्टी के इस उत्साह और जोश को देखते हुए स्पष्ट है कि नगर निगम चुनाव 2025 में पार्टी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी। आगामी बैठकों और चर्चाओं में पार्टी की रणनीति को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। उक्त जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता ऋषि पांडे द्वरा दी गई।

