पूर्व महापौर विनोद सोनी वार्ड 30 के पार्षद प्रत्याशी का जोरदार जनसंपर्क अभियान हुआ शुरू-◆
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महापौर विनोद सोनी इस बार वार्ड क्रमांक 30 पं. मुन्नू लाल शुक्ल नगर से पार्षद पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं। भाजपा ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रत्याशी घोषित किया है। वार्ड के प्रति उनकी सेवा भावना और समर्पण को देखते हुए वार्डवासी भी उनके समर्थन में खुलकर सामने आ रहे हैं।
जनता के सुख-दुःख में सदैव सहभागी

विनोद सोनी ने अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान वार्डवासियों से कहा “मैं इस वार्ड का सिर्फ प्रतिनिधि नहीं, बल्कि आपका परिवार हूं। 30 वर्षों से जनता की सेवा कर रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा। महापौर के रूप में मैंने शहर और वार्ड के विकास के लिए जो संकल्प लिए थे, उन्हें पार्षद के रूप में भी निरंतर पूरा करता रहूंगा।”
मूलभूत सुविधाओं का रहेगा विशेष ध्यान

पूर्व महापौर व वर्तमान भाजपा पार्षद प्रत्याशी विनोद सोनी ने यह भी आश्वासन दिया कि वार्ड में सभी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। क्षेत्र में सड़कों, बिजली, पानी और स्वच्छता जैसी समस्याओं का निरंतर समाधान होगा। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने वार्ड में बसे गरीब लोगों की बस्तियों को उजाड़ दिया, लेकिन में आज संकल्प के साथ इन परिवारों के पुनर्वास के लिए प्रयास करूंगा।
वार्डवासियों का मिल रहा अपार समर्थन

जनता के बीच सातवीं बार चुनाव मैदान में उतरने वाले विनोद सोनी का कहना है कि उन्हें हर बार जनता का अपार समर्थन मिलता आया है। वार्ड में उनका व्यापक जनाधार है और लोग उन्हें विकास पुरुष के रूप में देखते हैं।
भाजपा कार्यकर्ताओं और वार्डवासियों के उत्साह को देखकर यह साफ झलकता है कि इस चुनाव में हर बार की भांति इस बार भी जनता की पहली पसंद में विनोद सोनी शामिल है।

ज्ञात हो कि मजबूती से मुकाबले में हैं। उनका अनुभव और समर्पण एक बार फिर उन्हें बड़ी जीत दिलाने की ओर अग्रसर कर रहा है।

“डबल नहीं, अब ट्रिपल इंजन की सरकार से बहेगी विकास की धारा!” – इस नारे के साथ भाजपा के कार्यकर्ता विनोद सोनी के साथ वार्ड में पूरे जोश के साथ चुनावी प्रचार में जुटे हैं।

