भाजपा के वरिष्ठ नेता भी नुक्कड़ सभा में बोले… कोई विरोध नही सिर्फ विनोद…! विनोद सोनी के कार्यकाल में हुए विकास की गिनाई उपलब्धियां
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व महापौर विनोद सोनी को वार्ड क्रमांक 30 पं. मुन्नू लाल शुक्ल नगर में जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। चुनावी मैदान में उतरते ही उन्होंने जोरदार जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। जिसमें वार्डवासियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। नुक्कड़ सभाओं और जनसंवाद कार्यक्रमों के दौरान लोगों की उमड़ रही भारी भीड़ ने यह साफ कर दिया कि वे एक बार फिर भाजपा के विकासशील नेतृत्व के पक्ष में हैं।
भाजपा वरिष्ठ नेताओं ने की जनता से अपील

नुक्कड़ सभा के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र गुम्बर ने अपने उद्बोधन में कहा कि मोदी सरकार की नीतियों ने देश को सुरक्षित और मजबूत बनाया है, और प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद ही जनता को सुशासन का लाभ मिला है।

उन्होंने कहा कि वार्ड में भी ऐसे ही सक्षम नेतृत्व की आवश्यकता है, जो विकास की गति को बनाए रखे, और इसके लिए विनोद सोनी से बेहतर कोई और विकल्प नहीं,वही भाजपा की वरिष्ठ नेत्री

पूर्व महापौर वाणी राव ने भी जनता से अपील करते हुए कहा कि “विनोद सोनी वार्ड की सेवा के लिए सबसे उपयुक्त जनप्रतिनिधि हैं। उनके नेतृत्व में वार्ड को एक नया स्वरूप मिला है, जिसे आगे बढ़ाने के लिए जनता को फिर से भाजपा को विजयी बनाना बेहद जरूर है।

“मैं आपका परिवार हूं” विनोद सोनी
जनसंपर्क अभियान के दौरान विनोद सोनी ने कहा, “मैं सिर्फ इस वार्ड का प्रतिनिधि नहीं, बल्कि आपका परिवार हूं।

पिछले 30 वर्षों से आपकी सेवा कर रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा। वार्ड की सभी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देना ही मेरा संकल्प है।

वार्ड में विकास पुरुष की छवि बनी अहम ताकत..
महापौर के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान विनोद सोनी ने वार्ड और शहर में सड़कों, नालियों, बिजली, पानी और स्वच्छता जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान कराया। जनता उन्हें एक भरोसेमंद जनसेवक और “विकास पुरुष” के रूप में देखती है।

भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश
प्रचार अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं और वार्डवासियों का उत्साह चरम पर है। नुक्कड़ नाटक और जनसभाओं के जरिए विनोद सोनी सीधे जनता से संवाद कर रहे हैं।

वार्ड 30 में उन्हें मिल रहा जबरदस्त जनसमर्थन इस बात का संकेत है कि उनकी जीत तय है, और “विनोद सोनी का विकास रूपी विजयी रथ” इस बार भी आगे बढ़ता नजर आ रहा है।

