वार्डवासियों की पहली पसंद बनीं रेखा काशी रात्रे..भारी मतों से जीत की ओर अग्रसर-◆
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर गुरूघासीदास नगर वार्ड क्रमांक 21 में इस बार चुनावी माहौल गरमाया हुआ है, लेकिन जनता का रुख साफ दिखाई दे रहा है। निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी रेखा काशी रात्रे के समर्थन में भारी लहर देखने को मिल रही है। जनता का कहना है कि पारंपरिक पार्टियों से अब उन्हें कोई खास उम्मीद नहीं बची है, इसलिए इस बार वे बदलाव चाहते हैं, और यही बदलाव का चेहरा रेखा काशी रात्रे बनकर उभर रही हैं।
जनता की आवाज “वार्ड के लिए समर्पित नेतृत्व चाहिए!
कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों के पार्षदों को जनता ने पहले भी आज़मा लिया, लेकिन क्षेत्र में कोई खास सुधार नहीं हुआ। भाजपा ने वही पुराना चेहरा फिर से सामने रख दिया, जिससे कार्यकर्ताओं में भी असंतोष है, वहीं कांग्रेस की सिटिंग पार्षद के प्रति भी लोगों में नाराजगी है।
ऐसे में जनता की निगाहें अब रेखा काशी रात्रे पर टिक गई हैं, जो बीते 20 वर्षों से जनता के बीच रहकर काम कर रही हैं। उनके पति कांग्रेस के पूर्व पार्षद और एल्डरमैन रह चुके हैं, जिससे उनका राजनीतिक अनुभव और जनसंपर्क काफी मजबूत है।

आपकी समस्या हमारी जिम्मेदारी” रेखा काशी रात्रे का नारा हुआ हिट..
अपनी सादगी और सेवा-भावना के लिए पहचानी जाने वाली रेखा काशी रात्रे ने जनता से भावनात्मक अपील की है।
कोई आपकी समस्या सुने या ना सुने, हम जरूर सुनेंगे! आपके हर दुख-सुख में हम साथ रहेंगे।

उनका कहना है कि जनता को एक ऐसा जनसेवक चाहिए जो वादे न करे, बल्कि काम करके दिखाए। वे जनता की हर छोटी-बड़ी समस्या के लिए हमेशा तैयार रहेंगी।
वार्डवासियों का मिल रहा जबरदस्त समर्थन!

गली-गली, चौक-चौराहों पर रेखा काशी रात्रे के समर्थन में चर्चा हो रही है। वार्ड की महिलाएं, बुजुर्ग और युवा वर्ग भी खुलकर उनके पक्ष में आ रहे हैं।
इस बार हम बदलाव चाहते हैं, इसलिए निर्दलीय को मौका देंगे! वार्ड के नागरिकों का स्पष्ट संदेश।

रेखा काशी रात्रे ने जनता से की अपील समर्थन दें, सेवा का अवसर दें।
मैं आपकी बेटी, बहन और बहू के रूप में हर परिस्थिति में आपके साथ हूं। इस बार आप मुझे अपना आशीर्वाद दें, मैं आपकी सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ूंगी!

जनता के रुझान को देखकर कहा जा सकता है कि गुरूघासीदास नगर वार्ड 21 में रेखा काशी रात्रे की जीत अब महज औपचारिकता रह गई है। जनता का भरपूर समर्थन उन्हें पार्षद की कुर्सी तक पहुंचाने के लिए तैयार है!

