बिलासपुर-{जनहित न्यूज} बिलासपुर नगर निगम चुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेज हो गया है। इसी कड़ी में वार्ड 30 मुन्नू लाल शुक्ल नगर से भाजपा पार्षद प्रत्याशी पूर्व महापौर विनोद सोनी के समर्थन में जबरदस्त जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
और जनसंपर्क अभियान के दौरान बड़ा रोचक दृश्य परिभाषित हुआ, इस वार्ड में जनता ने स्वतः ही कमान संभाल ली हुआ यूं… कि ,वार्डवासियों ने स्वयं प्रचार की कमान संभाल ली और कहा कि विनोद सोनी की जीत तय है।
जनता से बेहद भावनात्मक जुड़ाव ने लिया ऐसा रूप

वार्डवासियों ने कहा…आप विगत तीस वर्षो से सदैव ही हमारे लिए खड़े रहते हैं, अब हमारी बारी है की हम आपके लिए वार्ड की जनता तक आपकी निःस्वार्थ सेवा की असल गाथा पहुंचाये।
वार्ड वासियों के इस स्नेह और अपार समर्थन से अभिभूत हुए विनोद सोनी

वार्ड वासियो ने उन्हें सेहत को ध्यान में रखते अधिक परिश्रम न करने की सलाह दी और आश्वासन दिया कि पूरा वार्ड उनके साथ है। वार्डवासियों ने खुद घर-घर जाकर भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, जिनमें महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना जैसी योजनाएं शामिल हैं।
जनता के बीच मजबूत पकड़ का ही असर

स्थानीय नागरिकों ने कहा कि विनोद सोनी वार्ड में वर्षों से सक्रिय हैं और उनके कार्यकाल में सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं बेहतर हुई हैं। जनता को भरोसा है कि अगर वे पुनः पार्षद चुने जाते हैं, तो अधूरे विकास कार्य पूरे होंगे और नए कार्यों को भी गति मिलेगी।
गरीबों के हक की लड़ाई जारी रहेगी

विनोद सोनी ने जनता को भरोसा दिलाया कि वे हमेशा गरीबों के अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार के दौरान कई गरीब पट्टाधारियों के मकान तोड़े गए।

जिससे सैकड़ों परिवार बेघर हो गए। उन्होंने वादा किया कि अगर जनता उन्हें फिर से पार्षद चुनती है, तो वे इन परिवारों को पुनः बसाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
कमल खिलाने का लिया संकल्प

जनता के जबरदस्त समर्थन से यह साफ हो गया है कि इस बार भी वार्ड में कमल खिलेगा। भाजपा प्रत्याशी को मिल रहे भारी जनसमर्थन से स्पष्ट संकेत है कि जनता विकास और जनसेवा की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है और भाजपा को फिर से विजयी बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।


