कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप पाटिल का संकल्प विकास की गंगा बहाने का किया वादा…
जनता का मिल राह जबरदस्त समर्थन…!
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] बिलासपुर वार्ड क्रमांक 52रवींद्रनाथ टैगोर नगर लिगियाडीह में कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप पाटिल को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। अपने चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने जनता के प्रति अपनी गहरी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि वे वार्ड के हर नागरिक की आवाज बनेंगे और विकास की गंगा बहाएंगे।

दुलरवा बेटा” का वादा वार्ड का सर्वांगीण विकास सर्वोपरि-:
जनता से संवाद करते हुए दिलीप पाटिल ने कहा कि वार्डवासियों ने उन्हें “दुलरवा बेटा” का दर्जा दिया है, और वे इसी स्नेह व आशीर्वाद के साथ चुनाव मैदान में उतरे हैं।

मंदिर के सामने प्रण लेते हुए उन्होंने बाउंड्री निर्माण को पहला कार्य बताया और वार्ड की सड़क, नाली, पानी, बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं के निराकरण का किया वादा।
गरीबों के हक के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष:-
दिलीप पाटिल ने स्पष्ट किया कि गरीबों के हक की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। किसी गरीब का आशियाना नहीं टूटने दूंगा और हर जरूरतमंद को पक्का पट्टा दिलाने के लिए संघर्ष करूंगा, उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि वे अंतिम सांस तक वार्ड के विकास और गरीबों के अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे।
भाजपा शासन पर बोला हमला-:
दिलीप पाटिल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके शासनकाल में गरीबों की उपेक्षा हुई है। कांग्रेस की विचारधारा न्याय और विकास की है, और मैं इसी सोच के साथ हर जरूरतमंद के हक की लड़ाई लड़ूंगा, उन्होंने जनता को दिलाया विश्वास…
वार्ड वासियो का मिल रहा अपार समर्थन-:

चुनाव प्रचार के दौरान वार्ड की जनता निस्वार्थ रूप से दिलीप पाटिल का समर्थन कर रही है। घर-घर प्रचार, पर्चे बांटने और कांग्रेस का संदेश फैलाने में लोग खुद आगे आ रहे हैं।
बोले दिलीप पाटिल…

यह मेरा सपना है कि हर जरूरतमंद को न्याय मिले और उनकी आवाज सुनी जाए, दिलीप पाटिल ने जनता से अपील करते हुए समर्थन की मांग की। उनका यह समर्पित भाव उन्हें वार्ड 52 लिगियाडीह में एक मजबूत प्रत्याशी के रूप में स्थापित कर रहा है। वही
वार्ड की जनता की जुबानी-:

से ये प्रदर्शित हो रहा है कि वार्ड 52 से काँग्रेस पार्षद प्रत्याशी दिलीप पाटिल की प्रचन्ड मतों जीत की बन रही प्रबल संभावनाएं…


