निर्दलीय प्रत्याशी पर फर्जी मतदान का आरोप एफ.आईं.आर. की मांग को लेकर सिविल लाइन थाना पहुंचे भाजपाई…!
बिलासपुर[जनहित न्यूज़] नगरीय निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए थे, लेकिन इसके बावजूद कुछ मतदान केंद्रों पर मारपीट और हंगामे की घटनाएं सामने आईं। शहर के राजा रघुराज सिंह स्टेडियम, लाला लाजपत राय और गणेश नगर में मतदान के दौरान तनाव की स्थिति बनी रही। इन स्थानों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
सिविल लाइन थाना पहुंचे भाजपाई मारपीट और फर्जी मतदान के आरोपों को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव और अन्य कार्यकर्ता सिविल लाइन थाना पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराने की मांग की।
निर्दलीय प्रत्याशी पर फर्जी मतदान का आरोप
शहीद विनोद चौबे वार्ड क्रमांक 32 में निर्दलीय प्रत्याशी तैय्यब हुसैन के समर्थकों पर फर्जी मतदान कराने और मारपीट करने के आरोप लगे हैं।

भाजपा नेता प्रशांत कश्यप ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने रघुराज स्टेडियम स्थित पोलिंग बूथ में फर्जी वोटिंग रोकने का प्रयास किया, तो उनके साथ मारपीट की गई।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
मतदान के दौरान हुई झड़पों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिससे चुनावी माहौल और गरम हो गया है। हालांकि, प्रशासन का दावा है कि स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया।

कुल मिलाकर, प्रशासन की सख्ती के बावजूद इस बार के निकाय चुनाव में छिटपुट हिंसा और अव्यवस्था की घटनाएं सामने आईं।

