बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
पुलिस ने अंतरराज्यीय नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 किलो गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित जिला प्रवास के मद्देनजर बढ़ाई गई निगरानी के तहत पुलिस द्वारा सक्रियता में की गई कार्रवाई में मिली सफलता।
कैसे हुई कार्रवाई?
सोमवार, 24 मार्च 2025 को पुलिस टीम ने मोपका बाईपास स्थित विनायक राइस मिल के सामने नेशनल हाईवे-130 पर वाहनों की जांच अभियान चलाया। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद टाटा नेक्सन (UP 44 BH 3072) में गांजे की तस्करी हो रही है। पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए वाहन को रोका, जिसमें सौरभ यादव, सचिन यादव और विष्णु सिंह सवार थे। पूछताछ के दौरान उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद वाहन की तलाशी ली गई। जांच के दौरान ब्राउन टेप से लिपटे 100 पैकेट गांजा (कुल 100 किलो) बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे 20 मार्च 2025 को उड़ीसा से गांजा खरीदकर रायपुर-बिलासपुर के रास्ते उत्तर प्रदेश (सुल्तानपुर) ले जा रहे थे।
गिरफ्तार आरोपी:
1. सौरभ यादव उर्फ पंकज (23) – निवासी जौनपुर, उत्तर प्रदेश
2. सचिन उर्फ मोंटी यादव (28) – निवासी सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश
3. विष्णु सिंह (29) – निवासी सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश
जप्त सामग्री:
100 किलो गांजा (100 पैकेट)
टाटा नेक्सन कार (UP 44 BH 3072)
4 एंड्रॉइड मोबाइल फोन
कुल ज़ब्त सामग्री की कीमत करीब ₹1.25 लाख
कानूनी कार्रवाई:
तीनों आरोपियों को धारा 20 (बी) नारकोटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस टीम को सम्मान:
इस सफल कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल, अनुज कुमार, अक्षय साबद्रा समेत पूरी टीम की सराहना की और उन्हें पुरस्कार देने की घोषणा की।

