08 मोबाइल फोन एलईडी टीवी, सेटअप बॉक्स सहित 2260 नगद जब्त…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}बिलासपुर पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 08 मोबाइल फोन, एक एलईडी टीवी, एक सेटअप बॉक्स और 2260 रुपये नगद जब्त किए हैं। यह कार्रवाई सकरी थाना पुलिस द्वारा की गई, जो पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अंजाम दी गई।

गिरफ्तार आरोपी…
1. राजाराम ध्रुव (28), ग्राम हाफा, थाना सकरी
2. मविस कनौजे (25), ग्राम हाफा, थाना सकरी
3. ललित कुमार श्रीवास (40), ग्राम हाफा, थाना सकरी
4. विनोद श्रीवास (41), ग्राम हाफा, थाना सकरी
ऐसे हुआ खुलासा…!
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम हाफा में क्रिक लाइन गुरू मोबाइल ऐप के माध्यम से आरसीबी और गुजरात के बीच आईपीएल क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी और चारों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा।
क्या-क्या बरामद हुआ?
राजाराम ध्रुव के पास से एक मोबाइल, सट्टा पर्ची और 2260 रुपये नगद।
मविस कनौजे के पास से एक मोबाइल और व्हाट्सएप पर सट्टे से जुड़े मैसेज।
ललित कुमार श्रीवास के पास से दो मोबाइल, एक एलईडी टीवी, एक सेटअप बॉक्स और 930 रुपये नगद।
विनोद श्रीवास के पास से तीन मोबाइल और एक रजिस्टर, जिसमें सट्टे का हिसाब दर्ज था।
मुख्य सरगना की तलाश जारी
आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि अविनाश माधवानी (निवासी गार्डन कॉलोनी, मोपका) ने उन्हें सट्टा खेलने के लिए लाइन उपलब्ध कराई थी। पुलिस अब अविनाश माधवानी की तलाश में जुटी है। सफलता में इनकी रही भूमिका। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक हेमंत आदित्य, आरक्षक सरफराज खान, नितेश सिंह, सुमंत कश्यप, आशीष शर्मा और अमित पोर्ते की अहम भूमिका रही।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 7(1) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिबंध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। बिलासपुर पुलिस की यह कार्रवाई ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ एक कड़ा संदेश देती है और भविष्य में भी ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

