उप मुख्यमंत्री ने कुम्हारी नगर पालिका कार्यालय का किया औचक निरीक्षण पाई कई अनियमतायें …!
रायपुर-{जनहित न्यूज़} उप मुख्यमंत्री अरुण साव कार्यों का जायजा लेने अचानक पहुंचे दुर्ग जिला। कुम्हारी नगर पालिका के अधिकारियों से ले रहे कार्यों की जानकारी।

कुम्हारी नगर पालिका कार्यालय के कार्यों और सुशासन तिहार में हो रहे समस्याओं के निदान की ले रहे जानकारी। पालिका के कार्यों में लापरवाही पर अधिकारियों को लगाई फटकार।

उपस्थित पत्रक का किया निरीक्षण। नियमित कर्मचारी का ऑनलाइन उपस्थित चेक किया सीएमओ को लगाई उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने फटकार।

सुशासन तिहार में मिले आवेदनों की ली जानकारी का अवलोकन करने के बाद पीएम आवास एवं टैक्स कलेक्शन की भी जानकारी ली पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


