सरगांव पुलिस ने अवैध रेत तस्करी पर कसा शिकंजा मिली सफलता…!
अवैध रेत परिवहन करते दो हाइवा जप्त…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}बिलासपुर मुंगेली जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाया जा रहा “ऑपरेशन बाज” अब असर दिखा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी, अवैध खनन और अन्य असामाजिक कृत्यों पर नकेल कस दी है।
इसी कड़ी में सरगांव थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध रेत परिवहन करते दो हाइवा वाहनों को जप्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम ठेलकी बासीन स्थित शिवनाथ नदी से रात के समय अवैध रूप से रेत की तस्करी की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी सरगांव को तत्काल प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं अनुविभागीय अधिकारी पथरिया नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में 12 मई 2025 की रात्रि में सरगांव पुलिस ने दबिश दी और मौके से दो भारी वाहन क्रमांक CG-11 BK 6899 और CG-22 K 5551—को अवैध रेत लोड के साथ पकड़ा। इनमें से एक वाहन के चालक बद्री नारायण केवट को मौके पर गिरफ्तार किया गया।

थाना सरगांव की सतर्कता और तत्परता से सफल रही कार्रवाई। इस कार्रवाई में सरगांव थाना पुलिस की अहम भूमिका रही, जिन्होंने बीट भ्रमण और गुप्त सूचना तंत्र को सशक्त करते हुए अवैध कारोबार पर सख्त चोट की। “ऑपरेशन बाज” के तहत हो रही इन सख्त कार्यवाहियों से असामाजिक तत्वों में दहशत का माहौल बना हुआ है और अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
एसपी भोजराम पटेल के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान से यह स्पष्ट है कि जिले में अब असामाजिक गतिविधियों के लिए कोई स्थान नहीं बचा है। आने वाले समय में इस अभियान को और अधिक सख्ती के साथ संचालित किया जाएगा।

