सोशल मीडिया पर प्रसारित “थाना घेराव” की खबरें भ्रामक और तथ्यहीन थाना प्रभारी ने किया स्पष्टीकरण…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} रतनपुर थाना रतनपुर अंतर्गत ग्राम परसदा में 11 मई को घटित चाकूबाजी की घटना में पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि गढ़ेवाल को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में लक्ष्मण खरे (उम्र 50 वर्ष) पर आरोपी ने चाकू से पीठ पर वार किया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने आहत के पास से अपना मोबाइल निकलवाने के विवाद में आक्रोशित होकर यह हमला किया।
प्रार्थिया की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 109BNS (हत्या का प्रयास) व शस्त्र अधिनियम की धारा 25, 27 के अंतर्गत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर आज आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी रवि गढ़ेवाल पूर्व में भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है और जुलाई 2024 में रिहा हुआ था। घटना के पश्चात ग्रामीणों जिनमें आरोपी के परिजन भी शामिल थे।

ने थाना पहुंचकर आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों पर प्रसारित “थाना घेराव” की खबरें भ्रामक और तथ्यहीन पाई गई हैं।
थाना प्रभारी द्वारा स्पष्ट किया गया है कि इस प्रकार के आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे। पुलिस प्रशासन आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है और भविष्य में भी किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

