बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर सोमवार सुबह दयालबंद निवासी हीरानंद आहूजा का अकास्मिक स्वर्गवास हो गया।
उनके पुत्रों पूरन, ताराचंद, जगदीश, प्रकाश, घनश्याम ,दीपक,अनिल व गोपाल ने नेत्रदान हेतु हैंड्सग्रुप से संपर्क किया। हैंड्सग्रुप की टीम से दिनेश नागदेव , सिम्स से डॉ अन्नू तोमर,डॉ संजय चौधरी व टीम के साथ उनके निवास स्थान जाकर सफल नेत्रदान करवाया।
अब भी कई लोग इंतज़ार में है , जिसमें बच्चे भी शामिल है। कोई नेत्रदान करे तो उनके जीवन में ज्योत जले।

