ट्रैफिक नियम तोड़ने पर अब नहीं मिलेगी राहत…! हर सड़क पर है इंटरसेप्टर की पैनी नजर…! जुलाई 2024 से अब तक
10,000+ हुए चालान 80 लाख की हुई समन शुल्क वसूली…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}बिलासपुर यदि आप यह सोचते हैं कि चालान कट गया पर भरने की जरूरत नहीं या पकड़ से बच निकलेंगे तो सावधान हो जाइए! अब यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर बिलासपुर पुलिस ने और भी कड़ा शिकंजा कस
दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा-निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे के नेतृत्व में जिले में इंटरसेप्टर वाहन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इंटरसेप्टर एक वाहन अनेक निगरानी
स्पीड राडार गन स्पीडोमीटर, ब्रीथ एनालाइज़र
प्रकाश की तीव्रता मापक, कांच पारदर्शिता जांचक यंत्र, ध्वनि विस्तारक मापक और कैमरा जैसी आधुनिक तकनीक से लैस इंटरसेप्टर हर सड़क पर पैनी नजर रखे हुए है।

तेज गति से वाहन चलाने पर धारा 112/183(1) के तहत 1000 रु. जुर्माना
शराब सेवन कर वाहन चलाने पर धारा 185 के तहत 10000-20000 रु. जुर्माना और लाइसेंस निलंबन अत्यधिक तीव्रता वाली मॉडिफाइड लाइट्स पर धारा 108 के तहत 2000 रु. समन शुल्क प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर पर धारा 119(2)/177 के तहत 300 रु. चालान, बार-बार उल्लंघन पर 5000-10000 रु. तक न्यायालयीन कार्रवाई काले शीशे या ब्लैक फिल्म पर धारा 100/177 के तहत 2000 रु. जुर्माना, और तत्काल हटवाई जा रही है।

जुलाई 2024 से अब तक:
10,000+ चालान प्रकरण बनाए गए
80 लाख रु. से अधिक की समन शुल्क वसूली
अपराधों पर रोकथाम और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए यातायात पुलिस की यह पहल अत्यंत सराहनीय है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे ने आम नागरिकों से अपील की है।

“सड़क पर वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें। अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए ट्रैफिक नियमों को गंभीरता से लें। इंटरसेप्टर हर कोने पर आपकी निगरानी कर रहा है।”यातायात नियमों का पालन करें – सुरक्षित जीवन चुनें।

