जनहित न्यूज की अपील…
कृपया सावधान रहें…! हमारे समाज और आसपास ही ऐसे विक्षिप्त मानसिकता रोगी भरे पड़े है..? उन्हें करे चिन्हित तत्काल पुलिस को करे सूचित…
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर नाबालिग बच्चे का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी कुंदन कुमार राजवाड़े को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। यह मामला समाज को झकझोर देने वाला और मानवता को शर्मसार करने वाला है।
आरोपी कुंदन कुमार राजवाड़े, उम्र 27 वर्ष, निवासी चर्चाकोल बैकुंठपुर, जिला कोरिया को साइबर टिपलाइन रिपोर्ट (रिपोर्ट नंबर 139094971) के आधार पर पकड़ा गया। रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी ने फेसबुक जैसे सोशल मीडिया माध्यम का दुरुपयोग कर एक नाबालिग बच्चे का अश्लील वीडियो प्रसारित किया।
यह साइबर रिपोर्ट भारत सरकार के गृह मंत्रालय की तकनीकी शाखा, नई दिल्ली द्वारा सीसीपीडब्ल्यूसी योजना के तहत भेजी गई थी। इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में कार्यवाही की गई।
जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी ने अपने मोबाइल नंबर 6281958097 से फेसबुक पर नाबालिग बच्चे का अश्लील वीडियो वायरल किया था। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था, जिसे मुखबिर की सूचना पर चर्चा कॉलोनी, बैकुंठपुर से गिरफ्तार किया गया।

प्रथम दृष्टया आरोपी का कृत्य सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67-बी एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 15(2) के अंतर्गत अपराध की श्रेणी में पाया गया। इस मामले में थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 248/25 दर्ज किया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, गजेन्द्र शर्मा, आरक्षक गोकुल जांगड़े, नुरुल कादिर एवं धीरेन्द्र सिंह की विशेष भूमिका रही।
जनहित न्यूज़ की अपील…!
जनहित न्यूज़
हर उस संवेदनशील विषय पर शासन प्रशासन को अवगत कराता है जो कि समाज और मानवता के प्रति राष्ट्रहित में हो…!
समाज के लिए चेतावनी यह घटना समाज में डिजिटल माध्यमों के बढ़ते दुरुपयोग से मानवता को शर्मसार करने वालो घटना है हमे खुद जागरूकता दिखानी चाहिए कि हमारे आसपास ही ऐसे विक्षप्त मानसिक के लोग है और हम सभी को मिलकर उनको चिन्हित कर नजदीकी पुलिस को सूचित करना चाहिए।

