सैल्यूट बिलासपुर पुलिस… करारा प्रहार…! एमडीएमए घातक ड्रग्स के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}बिलासपुर एक ओर शहर में तिरंगा सम्मान यात्रा के माध्यम से देशभक्ति की भावना को सशक्त किया गया तो दूसरी ओर बिलासपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी गिरोह पर करारी चोट करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत पुलिस ने एमडीएमए ड्रग्स की तस्करी में संलिप्त एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।

बीते तीन दिनों में बिलासपुर पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में 6 आरोपियों को एमडीएमए जैसे घातक ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और छत्तीसगढ़ से ताल्लुक रखते हैं। इस कार्रवाई में लगभग 15 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स जब्त की गई है और साथ ही दिल्ली के प्रमुख सप्लायर्स तक पुलिस पहुंचने में सफल रही है।
संयुक्त कार्रवाई सटीक रणनीति, जबरदस्त समन्वय
यह बड़ी कार्रवाई थाना सिविल लाइन थाना रतनपुर और एसीसीयू टीम द्वारा संयुक्त रूप से अंजाम दी गई। एसएसपी रजनेश सिंह की सतत मॉनिटरिंग और रणनीतिक दिशा-निर्देशों के चलते इस अंतरराज्यीय गिरोह पर सटीक प्रहार संभव हुआ।

तस्करी की ट्रेन रूट: उत्कल एक्सप्रेस और संपर्क क्रांति से पहुंच रहा था नशा
विशेष सूचना पर पुलिस ने उत्कल एक्सप्रेस से बिलासपुर आ रहे प्रदीप कुमार को उसलापुर स्टेशन पर पकड़ा। तलाशी में उसके पास से एमडीएमए से भरा पार्सल बरामद हुआ। जांच में सामने आया कि यह पार्सल उसे शुभम दत्त ने दिल्ली में दिया था। इसके बाद पुलिस ने शुभम की गतिविधियों पर नजर रखते हुए उसे रतनपुर के पास तीन अन्य आरोपियों (सुमित, रितेश, राजू) के साथ कार से धर दबोचा। वाहन से भी एमडीएमए बरामद हुआ।
इसी कड़ी में एक और सूचना पर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से आ रहे विवेक कुमार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया, जिसके पास से भी ड्रग्स बरामद हुई।

ड्रग नेटवर्क का खुलासा दिल्ली से पूरे भारत में सप्लाई●●●
प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि दिल्ली से ट्रेन के माध्यम से एमडीएमए जैसे नशीले पदार्थों की आपूर्ति की जा रही थी। सप्लाई के लिए रेलवे पार्सल सेवा और व्यक्तिगत माध्यम का उपयोग हो रहा था। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी:
1. प्रदीप कुमार (सोनीपत, हरियाणा)
2. शुभम दत्त (दिल्ली)
3. सुमित कुमार (दिल्ली)
4. रितेश शर्मा (मस्तूरी, छत्तीसगढ़)
5. राजू सिंह (चकरभाठा, छत्तीसगढ़)
6. विवेक कुमार (करौली, राजस्थान)
बिलासपुर पुलिस का अभियान नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई
यह कार्रवाई मादक पदार्थों के विरुद्ध एसएसपी रजनेश सिंह की सटीक रणनीति, टीमवर्क और निरंतर मॉनिटरिंग का प्रतिफल है। पुलिस की यह सफलता बिलासपुर और छत्तीसगढ़ राज्य के लिए एक अहम उपलब्धि है और नशे के सौदागरों को सख्त संदेश है “नशा नहीं, कानून का डंडा मिलेगा।”

