कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने मुख्य अतिथि के रूप में निभाई महती भूमिका…
बिलासपुर/रतनपुर-{जनहित न्यूज़}महामाया देवी रतनपुर के धर्मशाला प्रांगण में अहिल्या देवी होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में स्वच्छता दीदी, मितानिन और समाज सेवा से जुड़ी अन्य बहनों का सम्मान समारोह भी संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लवकुश कश्यप (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य) ने की। अन्य विशिष्ट अतिथियों में नगर पालिका अध्यक्ष रतनपुर वेंकट लाल अग्रवाल, जिला संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ बिलासपुर दुर्गा कश्यप, मंडल अध्यक्ष रतनपुर गायत्री साहू, महिला मोर्चा जिला महामंत्री रंगनाथन रंग भैया, महामंत्री ज्वाला कौशिक, सुनील जायसवाल, विकास सिंह, घनश्याम दीक्षित, बाबा गोस्वामी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष निराला, आकाश पांडे और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समारोह में सैकड़ों की संख्या में मितानिन, स्वच्छता दीदी व स्थानीय महिलाएं शामिल हुईं।

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने अपने उद्बोधन में अहिल्या देवी होलकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “अहिल्या बाई होलकर न केवल एक शक्तिशाली शासिका थीं, बल्कि धर्म, न्याय, सेवा और समाज कल्याण की प्रतिमूर्ति थीं। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी समाज के लिए मंदिरों का जीर्णोद्धार कर धार्मिक धरोहरों को संरक्षित किया। उनका जीवन त्याग और समर्पण की मिसाल है। उन्हें युगों-युगों तक स्मरण किया जाता रहेगा।”

