खाद्यान्न वितरण शुरू नहीं करने पर उचित मूल्य दुकान निलंबित स्कूली भोजन में दाल-सब्जी की मात्रा बढ़ाने के दिए निर्देश…
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने आयोग की सदस्य श्रीमति ज्योति कश्यप, सदस्य राजेन्द्र महिलांगे और सचिव राजीव जायसवाल के साथ आज बिलासपुर जिले का सघन दौरा किया। उन्होंने जिले के विभिन्न छात्रावासों, आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों एवं उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण और प्रमुख निर्देश
अध्यक्ष श्री शर्मा ने बिल्हा विकासखण्ड के प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास बिल्हा का निरीक्षण किया, जहां गंभीर अव्यवस्थाएं पाई गईं। छात्रावास में मूलभूत सुविधाओं का अभाव पाए जाने पर अधीक्षक प्रशांत धर दीवान के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग को दिए गए।

इसके बाद उन्होंने पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास बिल्हा एवं ग्राम भैंसबोड़ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केंद्र में विद्युत कनेक्शन नहीं मिलने पर उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मध्यान्ह भोजन पर सख्त निर्देश
शहर के स्वामी आत्मानंद स्कूल, चिंगराजपारा में मध्यान्ह भोजन योजना की जांच के दौरान उन्होंने पाया कि छात्रों को दी जाने वाली दाल की मात्रा निर्धारित मानक से कम है। इस पर अध्यक्ष ने मध्यान्ह भोजन प्रभारी और प्रधान पाठक को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि…
प्रत्येक छात्र को शासन द्वारा तय
मात्रा में दाल और सब्जी उपलब्ध कराई जाए और इसकी दैनिक निगरानी अनिवार्य रूप से की जाए।

उचित मूल्य दुकान निलंबित अध्यक्ष शर्मा ने बिल्हा के ग्राम भैंसबोड़ स्थित उचित मूल्य दुकान का भी निरीक्षण किया। यहां संचालक द्वारा अक्टूबर माह के खाद्यान्न की ई-पॉस मशीन में प्राप्ति दर्ज नहीं की गई थी, जिससे वितरण शुरू नहीं हुआ था। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए अध्यक्ष ने उक्त दुकान को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश खाद्य विभाग के अधिकारियों को दिए। कॉल सेंटर नंबर प्रदर्शित करने के निर्देश
मंथन सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में अध्यक्ष ने जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि…

राज्य खाद्य आयोग का शिकायत कॉल
सेंटर नंबर 1800-233-3
63 और 1967 प्रत्येक उचित
मूल्य दुकान, स्कूल, छात्रावास और
आंगनबाड़ी केंद्र में अनिवार्य रूप
से प्रदर्शित किया जाए। साथ ही उन्होंने फोर्टिफाइड चावल के लाभों के प्रचार-प्रसार और प्रमाणिक जानकारी हर केंद्र में चस्पा कराने के निर्देश दिए। व्यवस्थाओं पर किया असंतोष प्रकट अध्यक्ष शर्मा ने नगर पालिक निगम क्षेत्र के चिंगराजपारा स्थित उचित मूल्य दुकान और सरकंडा बालक छात्रावास का भी निरीक्षण किया। यहां की व्यवस्थाओं पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया, साथ ही कुछ सुधारात्मक सुझाव अधिकारियों को दिए।
अध्यक्ष संदीप शर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि…खाद्यान्न वितरण, मध्यान्ह भोजन और छात्रावासों की व्यवस्थाएं जनहित से जुड़ी हैं। इन योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

