सोशल मीडिया इनपुट पर तारबाहर पुलिस पुलिस की तुरंत प्रतिक्रिया…
आरोपी युवक गिरफ्तार…!
बिलासपुर-[जनहित न्यूज] व्यापार विहार शराब भट्ठी के पास दो युवकों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते ही तारबाहर पुलिस हरकत में आ गई। वायरल वीडियो के आधार पर पेट्रोलिंग टीम तुरंत मौके पर पहुंची और वीडियो में दिख रहे एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर थाने ले आई।
थाना तारबाहर से मिली जानकारी के अनुसार, 17 नवंबर 2025 को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दो युवक आपस में लड़ाई-झगड़ा करते स्पष्ट दिखाई दे रहे थे। पुलिस ने वीडियो में नजर आ रहे एक युवक की पहचान कर उसे तुरंत पकड़ लिया। आरोपी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी-:
दुर्गेश साहू, पिता महेत्तर साहू
उम्र 27 वर्ष
निवासी ग्राम चपोरा, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर वर्तमान पता चंदेला नगर, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर (छ.ग.)
तारबाहर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया है कि सोशल मीडिया में प्रसारित असामाजिक गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है।

