ढोल-ताशों और आतिशबाज़ी के साथ शहर में गूंजी जीत की खुशी…
प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) अमरजीत सिंह छाबड़ा का हुआ भव्य स्वागत…
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने स्थानीय भाजपा कार्यालय, करबला रोड में जमकर खुशियां मनाईं। ढोल-ताशों की थाप और रंग-बिरंगी आतिशबाज़ी के बीच कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर विजय का उत्सव मनाया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि…यह जीत एनडीए की मजबूत विचारधारा, जनता के विश्वास और हमारे कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत की जीत है। जनता ने फिर एक बार सिद्ध कर दिया है कि विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व ही लोकतंत्र को मजबूत करता है। बिहार की जनता ने स्पष्ट रूप से भाजपा-एनडीए के पक्ष में अपना निर्णय सुनाया है।

कार्यक्रम में भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, महापौर पूजा विधानी, महामंत्री सोमेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, सभापति विनोद सोनी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थित प्रमुखों में रितेश अग्रवाल, जुगल अग्रवाल, राकेश चंद्राकर, दुर्गेश पाण्डेय, देवेश खत्री, देवेन्द्र पाठक, मनोज सोनी, रंगा नादम, श्रीकांत सहारे, दिनेश राजपूत, जगदीश पाण्डेय, रिंकू मित्रा, आनंद तिवारी, अशोक मिथुन, दीपक साहू, प्रवीर सेनगुप्ता, युसूफरजा बरकाती, संतोश सिंह, हरि गुरूंग, अंचल दुबे, गौरी गुप्ता, संजय केशरवानी, मोनू रजक, नीतिन छाबड़ा, अनिल सिंह चौहान, जगदीश जिज्ञासी, राकेश ठाकुर, प्रदीप शुक्ला, युवांश पाठक, स्वरूप केशरवानी, शेखर बाजपेयी, अनुरागिनी कश्यप, अमित सिंह, देवाशीष दत्ता, राहुल सिंह, विक्रम रजक प्रमुख रूप से शामिल थे।

वहीं, बिलासपुर आगमन पर अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा राजीव गांधी चौक पर छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) अमरजीत सिंह छाबड़ा का भव्य स्वागत किया गया। इसके साथ ही सिख समाज द्वारा गुरु द्वारे में भी उनका आत्मीय सत्कार किया गया। स्वागत समारोह में जिला अध्यक्ष मकबूल अली, प्रदेश मीडिया प्रभारी फैजान अहमद शैबू, अमरजीत दुआ, शालामुद्दीन, सिकंदर खान, नवीन मसी, शाहिद रज़्ज़ा, जावेद भाई सहित मोर्चा एवं संगठन के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बिलासपुर में एनडीए की ऐतिहासिक जीत का उत्साह पूरे दिन छाया रहा और कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतांत्रिक विजय का यादगार क्षण बताया।

