नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने अभियान को मिली बड़ी सफ़लता…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सरकंडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सरकंडा क्षेत्र में आर्यन पब्लिक स्कूल के पास चोरी-छिपे संचालित किए जा रहे अवैध हुक्का बार पर पुलिस ने दबिश देकर संचालक सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मामला अप.क्र. 259/2026 के तहत दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 4, 21(1), 21(2), 27 सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
ऐसे हुआ खुलासा:-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल एवं सीएसपी (सिविल लाइन/सरकंडा) निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम सक्रिय रूप से पेट्रोलिंग और मुखबिर तंत्र के माध्यम से निगरानी कर रही थी।
27 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि अथर्व पाण्डेय अपने घर में अवैध रूप से हुक्का बार संचालित कर रहा है और सिगरेट-तम्बाकू युक्त फ्लेवर मिलाकर प्रति घंटा 500 रुपये लेकर युवाओं को हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
रेड में क्या मिला:-
पुलिस ने मौके से हुक्का पार्ट (2 नग), कोल हिटर (1 नग), हुक्का फ्लेवर का डिब्बा सहित अन्य संबंधित सामग्री बरामद की। सभी सामग्री को विधिवत जब्त कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:-
अथर्व पाण्डेय उर्फ शुभ उर्फ चिकू (18 वर्ष), निवासी राजकिशोर नगर, सरकंडा
विनित एलानी (24 वर्ष), निवासी रामकृष्ण एन्क्लेव, सीपत चौक, सरकंडा
किन्सु विश्वास (18 वर्ष), निवासी पैसिफिक अपार्टमेंट, तोरवा
यथार्थ कश्यप (18 वर्ष), निवासी जोरापारा, सरकंडा
समीर पटेल (19 वर्ष), निवासी राजकिशोर नगर, सरकंडा
पुलिस की सख्त चेतावनी
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि स्कूल और रिहायशी क्षेत्रों के आसपास इस प्रकार की अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे अवैध हुक्का बार और नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी

