जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं त्वरित समाधान के दिए निर्देश…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने बिलासपुर स्थित अपने निज कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में सहभागिता की।
श्री साहू के असम विधानसभा चुनावों में व्यस्तता के पश्चात आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव प्रस्तुत किए।

जनदर्शन के दौरान श्री साहू ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन जैसे कार्यक्रम जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद का सशक्त माध्यम हैं, जो शासन-प्रशासन को अधिक उत्तरदायी एवं संवेदनशील बनाते हैं।

उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रत्येक नागरिक की समस्या के समाधान के लिए समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यह कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता एवं पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

