थाना सिविल लाइन की दबिश 9 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का सामान जब्त…!
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़]
शहर में अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस की पैनी नजर लगातार बनी हुई है। इसी कड़ी में थाना सिविल लाइन पुलिस एवं ACCU टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जुए के अड्डे पर दबिश दी, जहां से 9 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा। पुलिस को देखते ही आरोपियों में हड़कंप मच गया, लेकिन घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया गया।
मौके से भारी मात्रा में भारी मात्रा में नगदी सहित कई मकहँगी गाड़ियां जब्त…
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹84,400 नगद, 13 मोबाइल फोन और 4 चारपहिया वाहन जब्त किए। जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग ₹45,84,400 आंकी गई है।
जब्त किए गए वाहन
Creta (CG10BZ9995)
Glanza (CG10CD5550)
BMW X1 (DD018888)
Thar (CG10AZ0015)
पुलिस की सतर्कता से खुला जुए का नेटवर्क

इस कार्रवाई से साफ है कि शहर में अवैध जुए के खिलाफ पुलिस पूरी तरह सक्रिय है और किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप मच गया है।
सख्त संदेश
बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि शहर में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। आम जनता से भी अपील की गई है कि ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

